किसी मौजूदा कॉलोनी को कैसे विभाजित करें

अपनी कॉलोनियों को बढ़ाने और डिवीजन बनाने के लिए मजबूत, उत्पादक और बिना रक्षात्मक कॉलोनी चुनें। शहद के मौसम के दौरान विभाजन करने से बचें क्योंकि यह उत्पादित होने वाले धन (शहद) की मात्रा को कम कर देगा। फूलों के मौसम की शुरुआत और चरम के बीच, मजबूत कॉलोनियां अचानक प्रवेश द्वार के पास मधुमक्खियों के समूहों और ड्रोन की संख्या बढ़ जाती है जिससे आपकी मजबूत कॉलोनी का पता चलता है
इसलिए चेक करें की अगर कॉलोनी स्वार्म करने की तैयारी कर रही हैं तो वह डिवीज़न के लिए उपयुक्त समय है। जब शहद की मात्रा अधिक हो और मधुमक्खियां रानी मधुमक्खियों के सेल्स बनाने लगें तब ये सभी लक्षण हैं जब आपको डिवीज़न करना चाहिए।
मधुमक्खियों का डिवीज़न कर के आप अनचाहे स्वार्म को बचा सकते हैं जब आपको स्वार्म पकड़ने के लिए अत्यधिक ध्यान देना होता है और यह अधिक मेहनत भरा काम हो जाता है जिससे मधुमक्खी पालकों को बहुत सी असुविधा होती है।
परन्तु इसके लिए आपको सही कॉलोनी का चुनाव करना होगा जो अधिक उत्त्पादक और कम गुस्सैल हों।
डिवीज़न के लिए आपको क्या करना है ?
नीचे दिया गया है:

  1. नयी कॉलोनी बनाने के लिए सबसे पहले आप अपने नए बॉक्स को अच्छी प्रकार से साफ़ सफाई कर लें, वैक्स, प्रोपोलिस आदि से उसको अच्छी प्रकार से रगड़ लें ताकि उसमें उन्हें सही प्रकार की गंध आ सके जो के उनके लिए सुविधा जनक हो और उन्हें अपनापन महसूस हो सके।
  2. सही प्रकार के सूट और स्मोकर को अपने पास रख लें ताकि आपको इसकी जरुरत हो आप इसका उपयोग कर सकें।
  3.  विभाजित करने के लिए एक बड़ी एवं स्वस्थ कॉलोनी चुनें जिसमे ब्रूड, अंडे, पराग और शहद अधिक मात्रा में उपलब्ध हो।
  4. विभाजन के लिए आप दो बड़े क्वीन सेल वाले छत्ते निकालें ताकि एक डैमेज हो जाए तो दूसरे में ठीक से रानी तैयार हो सके। बाकी सभी क्वीन सेल्स को हटा दें ताकि स्वार्म ना होने पाए।
  5. अब क्वीन सेल वाले छत्तों को नए बॉक्स में ट्रांसफर कर दें।
  6.  कुछ और छत्तों को जिनमें सील बंद ब्रूड और कुछ बिना सील बंद लारवा हो नए बॉक्स में दें ताकि नए ब्रूड से निकलने वाली नयी मधुमक्खियां जल्दी ही अपने नए घर में शामिल हो सके।
  7.  साथ ही सीलबंद शहद और पराग वाले छत्तों को भी स्थानांतरित करें ताकि उन्हें नयी कॉलोनी में भोजन की कमी ना हो।
  8. नए वर्कर अंडे जो ३ दिन से कम समय के हों उन्हें भी नयी कॉलोनी में स्थानांतरित करें ताकि शुरूआती कुछ दिनों में वर्कर्स नए क्वीन सेल्स का निर्माण कर सकें।
  9.  इस बात की अच्छी प्रकार से जांच कर लें के नए बॉक्स में जिसमें नयी कॉलोनी तैयार करनी है उसमें क्वीन ना हो, क्वीन को बिना डिस्टर्ब किये ही आपने ये सब काम करना है ताकि पुरानी कॉलोनी ख़राब ना हो। अगर किसी कारण से क्वीन नए बॉक्स में चली गयी हो तो पुरानी कॉलोनी में अंडे हों इस बात की जांच कर लें ताकि उसमें वर्कर मधुमक्खियां नया क्वीन सेल बना सकें। क्वीन अगर नए बॉक्स में चली गयी है तो बाकी सभी सेल्स को नष्ट कर देगी।
  10. अधिकांश वयस्क मधुमक्खियाँ पहले वाले छत्ते में ही रहेंगी और शहद बनाना जारी रखेंगी।
  11.  नये बॉक्स में मधुमक्खियाँ एक नई कॉलोनी बना लेंगी और क्वीन सेल्स की देखभाल कर के नयी रानी तैयार कर लेंगी। नयी रानी पुराने सभी सेल्स को नष्ट कर देगी।
  12.  संभव हो, तो नयी कॉलोनी की साइट को पुरानी साइट से कम से कम 2 किमी दूर ले जाया जाए।
  13. यदि आपके पास 2 किमी दूर नई विभाजित कॉलोनी को रखने के लिए जगह नहीं है तो आपको दोनों कॉलोनियों को विपरीत दिशा में कम से कम १ मीटर की दूरी पर रखना चाहिए जिससे कुछ मधुमक्खियां अपने पुराने घर में चली जाएँ और कुछ नए घर में रहें।
  14.  मधुमक्खियों को नए छत्ते में खिलाने की आवश्यकता होगी, क्योंकि उन्हें पता नहीं होगा कि कहाँ जाना है और अपने नए स्थान पर भोजन कैसे और कहाँ से प्राप्त करना है। एक छोटी कॉलोनी बहुत जल्दी कमजोर हो सकती है।
  15. यदि आप दो सप्ताह के बाद पराग एकत्र करते हुए देखते हैं, तो यह एक संकेत है कि एक नई रानी अपने नए परिवार में शामिल हो गई है।
  16.  लगभग चार सप्ताह के बाद जब आप नयी कॉलोनी में ब्रूड, अंडे और क्वीन देखें तो समझें की आप की नयी कॉलोनी स्थापित हो चुकी है।

अन्य किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए कमेंट करें या हमसे संपर्क करें।

Contact Us

Related Post

  • 11वां मेगा सब्जी एक्सपो 2025: मधुमक्खी पालन, सब्जी उत्पादन और आलू प्रौद्योगिकी का संगम

    हरियाणा सरकार के तत्वावधान में 11वां मेगा सब्जी एक्सपो-2025, दिनांक 21, 22, 23 मार्च को आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों, उद्यमियों और अनुसंधानकर्ताओं को सब्जी उत्पादन, मधुमक्खी पालन और आलू प्रौद्योगिकी से जुड़ी नवीनतम तकनीकों और नवाचारों से अवगत कराना है। प्रमुख केंद्र और उनकी विशेषताएं 1. सब्जी उत्कृष्टता केंद्र, घरौंड़ा (करनाल) यह केंद्र आधुनिक सब्जी उत्पादन तकनीकों को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है। यहां निम्नलिखित सुविधाएं उपलब्ध हैं: • हाइड्रोपोनिक ग्रीन यूनिट – बिना मिट्टी के पौधों की खेती • लेजर आधारित भूमि सिंचाई – जल संरक्षण के उन्नत उपाय • पोली हाउस में खेती एवं ड्रिप सिंचाई – नियंत्रित वातावरण में उत्पादन • बीजिंग (स्वचालित ट्रांसप्लांट नेट) – उच्च गुणवत्ता वाले पौध रोपण • संपूर्ण केंद्र पर…

  • Wax Moth Cause & Prevention

    Bee Keepers facing many problems in the this field. The given bellow video is one of the best way to solve the problems of Wax Moth. We can easily get rid over the problem. Wax moth normally comes in the rainy season or in the off season. Week colony is the main problem of all disease you need to make your bee colony strongest possible. Post Views: 105

  • Export of Artificial Pollen from India

    Hi friends, We are a producers of good quality of Artificial Pollen from India. We export the pollen for feeding bees in the world. This facility is for the support of the Bee Keepers in the world to help them to feed bees in the dearth period. Bees are very needy during the dearth period to consume pollen to grow the generation. Bee’s collect the natural pollen from the flowers to feed the larva and baby bee’s in the colony. In the dearth period bee’s unable to find the pollen from the flower’s because of flowers don’t exist in the nature always. The result is slowing the growth of the bee’s. The queen stop egging because of the low food resource outside for the foragers….

  • शहद और आंवला के अद्भुत लाभ: स्वास्थ्य, सौंदर्य और दीर्घायु का प्राकृतिक रहस्य

    शहद और आंवला के अद्भुत लाभ: स्वास्थ्य, सौंदर्य और दीर्घायु का प्राकृतिक रहस्य प्रस्तावना प्रकृति ने मानव जीवन को स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु बनाने के लिए अनेक अमूल्य उपहार प्रदान किए हैं। इनमें शहद और आंवला दो ऐसे प्राकृतिक वरदान हैं जिनका उल्लेख प्राचीन आयुर्वेदिक ग्रंथों से लेकर आधुनिक वैज्ञानिक शोधों तक मिलता है। हजारों वर्षों से भारतीय संस्कृति में इन दोनों का उपयोग औषधि, भोजन और स्वास्थ्यवर्धक पदार्थ के रूप में किया जाता रहा है। आज के आधुनिक युग में, जब लोग विभिन्न प्रकार की जीवनशैली संबंधी समस्याओं जैसे मोटापा, मधुमेह, तनाव, हृदय रोग, पाचन विकार तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता की कमी से जूझ रहे हैं, तब शहद और आंवला का महत्व और भी अधिक बढ़ जाता है। शहद और आंवला का संयुक्त सेवन…

  • Artificial Pollen for Sale

    Hello friends are you a beekeeper and the growth of your bees has stopped because your bees are not getting pollen. You will be happy to know that now you can also feed artificial pollen to bees. You will find artificial pollen to buy from our site. Friends, bees get protein from pollen and carbohydrates from honey. When bees do not get all this from outside, they have to get artificial feeding done. Most of the beekeepers get the feeding of sugar syrup done but are not able to get the feeding of pollen. Artificial pollen has been created to meet this shortcoming so that the bees can be fed in emergency and the growth of your bees can be done. to be saved from…

  • POLLINATION

    Introduction Pollination is the transfer of pollen grains from the anther to the stigma of the same flower or another flower of the same plant or another plant but of the same species. In other words, pollination is  the mixing of the male and female parts of a flower. Pollination is a vital step in the reproduction of flowering plants and is necessary for all seed and fruit production. Plants require pollen to be transferred from one plant to another and many depend upon insects to do this as they forage. Bees play a vital role in food production and overall agricultural productivity, as pollinators. Pollination Plants require pollen to be transferred from one plant to another to aid reproduction. This transfer of pollen grains…

4 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *